डोमेन कैसे खरीदें (GoDaddy से)?

दोस्तों अगर आप internet से पैसे कमाना चाहते हैं तो उसके लिए blogging बहुत अच्छा option है लेकिन blogging करने के लिए आपको blog चाहिए और blog बनाने के लिए आपको पता होना चाहिए कि डोमेन कैसे खरीदें

Blog बनाने के लिए सबसे जरूरी व basic चीज है वह है domain और hosting. अगर आप blogger का इस्तेमाल करते हैं तो आपको hosting की और domain दोनों की जरूरत नहीं है।

आप blogger, WordPress या किसी और platform पर blog बनायें, आपको उसमें एक custom domain जरूर जोड़ना चाहिए।

कोई अच्छे extension वाले domain का इस्तेमाल करने से आपको बहुत से फायदे होंगे। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप एक custom domain जरूर अपनी website या blog पर जोड़ें।

Domain को website से connect करने के लिए आपको domain खरीदना होगा।

डोमेन कैसे खरीदें?

domain kaise kharide

Domain खरीदना बहुत आसान है। लेकिन domain को खरीदने से पहले आपको domain के बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए।

जैसा कि आप जानते हैं कि domain क्या होता है। Domain किसी भी website का address होता है जिस पर जाकर हम किसी भी website को access कर सकते हैं।

Domain खरीदने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि domain कितने प्रकार के होते हैं और कौनसा domain कहाँ इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें

Domain के प्रकार

वैसे तो Domain कई तरह के होते हैं लेकिन अगर आप SEO Friendly और अच्छा डोमेन खरीदना चाहते हैं तो आपको आपको TLD (Top Level Domains) domain खरीदना चाहिए। TLD (Top Level Domains) में आपको इन दो तरह के domains में से कोई एक domain खरीदना चाहिए

1. gTLD (Generic Top Level Domains)

इन domains के अंदर यह domains extensions आते हैं

  • .com
  • .net
  • .org
  • आदि

2. ccTLD (Country Code Top Level Domain)

अगर आपने अपने blog को किसी specific domain के लिए बनाया है तो आपको ccTLD domain खरीदने चाहिए। इन के अंदर यह domain extensions आते हैं

  • .in (for india)
  • .uk (for United Kingdom)
  • .us (for United States)
  • .ru (Russia)
  • आदि

अगर आपने एक ऐंसा blog या website बनायीं है जो पूरी दुनिया के लिए है तो आपको gTLD domains use करने चाहिए। आप इनका इस्तेमाल पूरी दुनिया या country specific रूप से भी कर सकते हैं।

लेकिन अगर अगर आपने ऐंसा blog बनाया है जो किसी country को taraget करता है तो आपको ccTLD domains use करने चाहिए। आप इनका इस्तेमाल पूरी दुनिया लिए कर तो सकते हैं लेकिन SEO में result उतना अच्छा नहीं आएगा।

Domain खरीदने के प्रक्रिया

अगर आप domain खरीदना चाहते हैं तो मेरी आपको सलाह होगी कि आप domain खरीदने के लिए GoDaddy का इस्तेमाल करें क्योंकि GoDaddy बहुत अच्छी site है, उसका user interface अच्छा है, support अच्छा है।

GoDaddy आपको पहली बार domain खरीदने के लिए बहुत अच्छे offer देती है। आप Godaddy में Paytm के द्वारा भी Payment कर सकते हैं और Indian Debit Card के द्वारा भी।

जबकि अधिकतर sites में आपसे Mastercard या Visa Card माँगा जाता है जो कि अधिकतर लोगों के पास नहीं होता है। Paytm से Domain खरीदना अच्छा रहता है इसलिए आपको Godaddy का इस्तेमाल करना चाहिए।

1. GoDaddy पर जाएँ और डोमेन सर्च करें

सबसे पहले आपको Godaddy पर जाना है। इसके बाद आपको search box में domain का नाम जो आपने अपनी website या blog के लिए सोचा है वह लिखना है। आप चाहें तो domain extension जैसे .com लिखकर भी सर्च कर सकते हैं।

2. डोमेन को कार्ट में जोड़ें

अगर आपका Domain आपको available मिल जाता है तो आप उसे Cart में add कर लें नहीं तो आप नाम या extension बदलकर फिर से search करें।

3. कार्ट पर जाएँ

अब आपको ऊपर तो ओर दिख रहे Cart के option पर click करना है।

4. Godaddy पर अकाउंट बनायें

अब आपको Godaddy का account बनाना होगा। इसके लिए आप email, google या facebook का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद यह आपसे आपकी जानकारी मांगेगा। आप सही सही जानकारी दे दें।

यह आपसे payment method पूंछेगा। आपको जो भी सही लगे आप उसे चुन लें। मेरी सलाह है कि आप mobile wallet या debit card इस्तेमाल करें।

5. Purchase पूरी करें

अब आपको यह select करना है कि आपको domain कितने time के लिए खरीदना है। इसके बाद आप promo code apply करें। अब आप Complete Purchase पर click कर दें।

6. पेमेंट का तरीका चुनें

इसके बाद godaddy आपको पेमेंट करने के लिए कुछ विकल्प देगा जो की हैं क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट, और UPI. आपको जो भी तरीका अच्छा लगे आप उसके द्वारा पेमेंट करें।

7. पेमेंट करें

इसके बाद आप CC Avenue के पेज पर redirect हो जाएंगे। यह एक payment gateway है जिसका उपयोग godaddy payments accept करने के लिए करता है।

आप इसमें वो तरीका चुनें जो की आपने godaddy में चुना था। इसके बाद आप अपनी details भर कर payment कर दें। Payment कन्फर्म होने के लिए थोड़ा समय लग सकता है इसीलिए घबराइयेगा मत।

अब आपका Domain आपने खरीद लिया है। Domain को खरीदने से जुडी अन्य जानकारी जैसे रसीद आदि आपको ईमेल कर दी जाएंगी।

तो यहाँ पर डोमेन कैसे खरीदें की जानकारी आपको दी गयी थी।

Share This Article!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *