Refresh Rate Kya Hota Hai? (60Hz vs 120Hz)

इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की refresh rate kya hota hai और इसे इतना जरूरी क्यों माना जाता है।

आपने laptop, monitor या mobile को शॉपिंग करते समय refresh rate के बारे में तो सुना ही होगा जैसे इस फ़ोन में 120hz का refresh rate है वगेरा वगेरा।

यदि आपको नहीं पता होगा की refresh rate kya hota hai तो आप गलत refresh rate को चुन लेने जिससे आपको ही समस्या होगी।

इसीलिए आपकी मदद के लिए मैंने यह पोस्ट लिखी है जिसमें मैंने आपको refresh rate के बारे में बताया है।

Refresh Rate Kya Hota Hai?

Refresh rate एक संख्या होती है जो की यह दर्शाती है की कोई भी screen एक सेकंड में कितनी बार refresh हो सकती है और नयी image को दिखा सकती है।

जैसे की 60Hz refresh rate का मलतब है की स्क्रीन एक सेकंड में 60 बार refresh हो सकती है और हर refresh के साथ एक image दिखा सकती है।

60Hz = 60 Images / 1 Seconds

मतलब हर सेकंड में 60 इमेज।

Refresh Rate क्यों होता है?

जैसा की आप जानते होंगे की हर video image से बना होता है।

आप जब भी video बनाते हैं तो camera असल में जल्दी जल्दी बहुत सारी इमेज खींचता है। और आप जब video चलाते हैं तो image इतनी जल्दी जल्दी बदलती हैं की वह video के रूप में दिखाई देता है।

इसी तरह आप जब भी game खेलते हैं, video देखते हैं, मोबाइल चलाते हैं तो आपको आपका device बहुत जल्दी जल्दी images को दिखाता है।

कोई भी screen एक सेकंड में images को कितने जल्दी जल्दी बदलकर नयी images को दिखा सकती है इसे ही refresh rate कहते हैं।

60Hz vs 120Hz Refresh Rate

60Hz की screen आपको एक सेकंड में 60 images दिखा सकती है जबकि 120Hz की स्क्रीन आपको एक सेकंड में 120 images दिखा सकती है। अधिक refresh rate वाली स्क्रीन अधिक images को दिखा सकती है।

कम refresh rate में screen कम image दिखाती है जिससे video lag होता हुआ दिखाई देता है जबकि अधिक refresh rate वाली स्क्रीन में आपको अधिक images दिखा सकती है जिससे की video smooth लगता है।

इसीलिए जितना अधिक refresh rate होगा आपका experience उतना स्मूथ होगा।

कितने refresh rate की स्क्रीन होनी चाहिए?

Refresh rate जितना अधिक होगा उतना अच्छा है इसमें कोई नुकसान नहीं है। इससे आपका अनुभव स्मूथ रहेगा।

अधिक refresh rate वाली screen को gaming के लिए ही recommend किया जाता है। यदि आप game या esport खेलते हैं तो आपको अधिक refresh rate वाली स्क्रीन चुननी चाहिए।

यदि आप डिवाइस को सामान्य उद्देश्य के लिए खरीद रहे हैं तो आपका काम 60 या 90Hz वाली स्क्रीन से चल जायेगा जैसे वीडियो एडिटिंग, एंटरटेनमेंट, ब्राउज़िंग और डिजाइनिंग।

अधिक refresh rate screen के साथ केवल यह समस्या है की यह काफी महंगी होती हैं और यह काफी पावर का इस्तेमाल करती है।

अब यह आपके ऊपर है की आप क्या चुनेंगे।

तो मैंने आपको बताया की refresh rate kya hota hai.

Share This Article!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *