यदि आप अपने लिए एक नया mouse लेने की सोच रहे हैं और आप चुनाव नहीं कर पा रहें हैं की आपके लिए wired mouse अच्छा है या wireless तो चिंता न करें।
यह एक आम समस्या है। सभी लोग mouse, keyboard, headphone आदि में हमेशा confuse रहते हैं की wired लेना चाहिए या wireless.
तो इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की आपको किस जरूरत में लिए कौनसा mouse लेना चाहिए।
Wired vs Wireless की तुलना करके स्टेप बाय स्टेप मैं आपको बताऊंगा की आपको किस जरूरत के लिए क्या लेना चाहिए।
तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।
Table of Contents
Wired vs Wireless Mouse in Hindi
Wired और wireless दोनों ही बहुत ही अच्छे तरह के माउस हैं। दोनों में से कोई अच्छा या कोई बुरा नहीं है।
किसी परिस्थिति में wired mouse अच्छा हैं तो किसी में wireless mouse.
तो मैं हर परिस्थिति के हिसाब से wired और wireless माउस की तुलना करूंगा।
यदि आप किसी अच्छे माउस की तलाश में हैं तो आप इन लेख को पढ़ सकते हैं
तो शुरू करते हैं।
1. सहूलियत
Wired Mouse:
Wired mouse में सबसे बड़ी समस्या आती है cable मैनेज करने की। Wired mouse में बहुत ही लम्बी cable होती है जिसे मैनेज करना आसान नहीं होता है।
Cable को मैनेज करने में अलग से मेहनत लगती है और कई बार आपको cable management tools को जरूरत हो सकती है। जिससे आपके अधिक पैसे लग सकते हैं।
Cable की वजह से आप माउस को बकुल फ्री तरह से इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आपको हर बार केबल को थोड़ा तो एडजस्ट करना ही होगा।
Wireless Mouse:
जैसा की wireless mouse में किसी भी तरह की केबल नहीं होती है। आम तौर पर wireless mouse Bluetooth या dongle का इस्तेमाल करते हैं कनेक्शन के लिए।
केबल न होने से आपको केबल को मैनेज नहीं करना होता है जिससे आपको बहुत अधिक सहूलियत होती है।
Winner: Wireless Mouse
2. Accuracy और Connectivity
Wired Mouse:
Wired mouse accuracy और connectivity के मामले में काफी अच्छे होते हैं। क्योंकि wired connection wireless की तुलना में तेज और अच्छा होता है।
इसीलिए gaming जैसी इंटेंस जरूरत के लिए अच्छी accuracy और connectivity की जरूरत होती है इसीलिए gaming में wired mouse की सलाह दी जाती है।
Wireless Mouse:
Wireless mouse में भी काफी अच्छी accuracy और connectivity होती है लेकिन wired mouse जितनी नहीं।
यदि आपको wireless mouse में wired mouse की तरह ही accuracy और connectivity चाहिए तो आपको अधिक पैसे खर्च करने होंगे।
Winner: Wired Mouse
3. कीमत
Wired Mouse:
Wired mouse कीमत के मामले में बहुत अच्छे होते हैं।
आपको कम कीमत में अच्छी quality के mouse मिल जाते हैं जो की build quality और cable quality के मामले में बहुत अच्छे होते हैं।
यदि आप कम कीमत में अच्छा माउस चाहते हैं तो आप wired mouse की तरफ जा सकते हैं।
Wireless Mouse
Wireless mouse थोड़े महंगे होते हैं। यदि आप अच्छी quality और connectivity चाहते हैं तो आपको थोड़े अधिक पैसे खर्च करने होंगे।
सस्ते wireless mouse में आपको अच्छी connectivity नहीं मिलती है। जिससे की mouse को हिलाने पर accuracy में कमी होती है। साथ ही wireless माउस में थोड़ा सा डिले होता है।
Winner: Wired Mouse
4. Power
Wired Mouse:
Wired mouse सीधे ही laptop या desktop से जुड़ जाता है इससे wired mouse को power मिलती रहती है।
Wired mouse को चालू बंद नहीं करना होता है। यह power मिलने पर चालू हो जाता है और power न मिलने पर बंद हो जाता है।
#Wireless Mouse:
Wireless mouse में पावर की जरूरत को पूरा करने के लिए battery का इस्तेमाल किया जाता है। यदि mouse discharge हो जाएगा तो आपको उसे दोबारा चार्ज करना पड़ेगा या battery को बदलना होगा।
Wireless mouse को बार बार चार्ज करना बहुत ही बड़ी समस्या है। यदि wireless mouse जल्दी जल्दी डिस्चार्ज हो तो आपको बार बार battery को बदलना होगा जिससे की आपके और पैसे खर्च होंगे।
Winner: Wired Mouse
परिणाम
तो आप देख सकते हैं की कुछ चीज में wired mouse अच्छा है तो कुछ में wireless.
यदि आपको cable पसंद नहीं है और आप अच्छे mouse के लिए पैसे देने को भी तैयार हैं तो आप बिना किसी परेशानी के wireless mouse चुन सकते हैं।
और यदि आप कम पैसों में एक अच्छा माउस चाहते हैं तो आपको wired mouse ही चुनना चाहिए।